डीलरों पर खाद्यान्न बेचने का आरोप
वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के गोही पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सहनी ने पंचायत क्षेत्र में कार्यरत जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं पर खाद्यान्न बेचने का आरोप लगाया है।
समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के गोही पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सहनी ने पंचायत क्षेत्र में कार्यरत जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं पर खाद्यान्न बेचने का आरोप लगाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश चन्द्र के समक्ष पंचायतवासियों के साथ पहुंचकर इन्होंने उक्त शिकायत की। इनके द्वारा बताया गया कि सभी डीलर एक महीने का खाद्यान्न देकर दो माह का कार्ड पर चढ़ा रहे हैं। वहीं कई कार्डधारी को खाद्यान्न भी नहीं देकर भाग दिया जा रहा है। मौके पर पहुंचे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भगेरन साह द्वारा बताया गया कि प्रखंड के सभी डीलरों को मई-जून दो माह का खाद्यान्न आपूर्ति किया गया है। जिसका वितरण किया जा रहा है।