ठनका से दो मवेशी मरी, दो महिला झुलसी
खानपुर थाना क्षेत्र के मुजारी गांव में रविवार की दोपहर हो रहे तेज बारिश में ठनका गिरने से एक भैंस एक गाय मर गई तथा दो महिला झुलस गई।
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 11:52 PM (IST)
समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के मुजारी गांव में रविवार की दोपहर हो रहे तेज बारिश में ठनका गिरने से एक भैंस एक गाय मर गई तथा दो महिला झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 4 बजे ठनका गिरने से मुजारी गांव निवासी विलट पासवान की भैंस एवं विनोद पासवान की गाय मर गई। वहीं भैंस के नजदीक बैठी डोमनी देवी, बेचनी देवी बुरी तरह झुलस गयी। दोनों को परिजनों ने पास निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें