ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की कराई शादी
समस्तीपुर। हलइ ओपी क्षेत्र के इंद्रावारा पंचायत में रविवार को ग्राम कचहरी एवं मुखिया सहित ग्रामीणों
समस्तीपुर। हलइ ओपी क्षेत्र के इंद्रावारा पंचायत में रविवार को ग्राम कचहरी एवं मुखिया सहित ग्रामीणों की मदद से प्रेमी युगल की शादी कराई गई। वैशाली के सराय थाना अंतर्गत कल्याणपुर सरसई निवासी महेश पंडित के पुत्र किरण कुमार का इन्द्रवारा के दशरथ पंडित की पुत्री शोभा कुमारी के साथ पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे। दोनों परिवार के बीच दूर का संबंध होने के कारण उक्त युवक का यहां आना जाना था। रविवार को प्रेमी युवक जब यहां पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों को आपसी सहमति के बाद ब्रह्मस्थान सूर्य मंदिर प्रांगण में सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी संपन्न करायी गई। विदित हो कि उक्त युवती की मां एक साल पूर्व केंसर से मर चुकी है। वहीं गरीब पिता दशरथ पंडित शादी करने में असमर्थ थे। मुखिया कुमारी बंदना, संजय राय, सरपंच जयलास देवी, उप मुखिया इंदल साहनी आदि ने सहयोग से चंदा कर प्रेमी युगल के विवाह संपन्न कराया। बिन मां की पुत्री के प्रेम विवाह की कहानी सुनकर पुरुषों सहित महिलाओं की भीड़ उसे देखने के लिए उमड़ पड़ी। मौके पर विजय राय, मनोज कुमार, जयकांत मिश्र, हेमंत मिश्र, ¨पटू साहनी, अंचल साहनी, सनोज साहनी, विनोद साहनी, जयकांत साहनी सहित सैकड़ों लोगों ने युगल वर वधु को आशीर्वाद दिया।