Move to Jagran APP

ईद मिल्लत व सद्भाव का पर्व

समस्तीपुर। रोसड़ा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 01:52 AM (IST)
ईद मिल्लत व सद्भाव का पर्व
ईद मिल्लत व सद्भाव का पर्व

समस्तीपुर। रोसड़ा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि, राजनीतिक एवं समाजिक कार्यकर्ता समेत सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवांगी कुमारी ने 'ईद' को भाईचारे और सद्भाव का पर्व बताते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। वहीं थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विगत वर्षों की भांति हीं सभी धर्म एवं मजहबों से उपर उठकर पर्व में शिरकत कर साम्प्रदायिक सद्भाव का मिशाल पेश करने का आग्रह किया। प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारी एवं जिला से की गई प्रतिनियुक्ति की जानकारी देते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों पर संभावित भीड़-भाड़ की स्थिति का जायजा संबंधित लोगों से लिया। मौके पर दर्जनों लोग ने अपना-अपना विचार रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में 'ईद' पर्व संपन्न कराने का संकल्प दोहराया। इस बीच कई लोगों ने शहर में जाम की समस्या एवं ध्वनि प्रदूषण की ओर भी थानाध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया। एसएचओ ने कहा कि पुलिस पब्लिक सहयोग से सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। मौके पर पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ पंडित एवं पुलिस पदाधिकारी शिवकुमार पासवान, सत्येन्द्र यादव, डीपी ¨सह, एनके ¨सह, उपप्रमुख राजन कुमार ¨सह, उपमुख्य पार्षद अरुण कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष जीवछ महतो, राजेन्द्र शर्मा, सत्येन्द्र कुमार नायक, गौरीशंकर नायक, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार ¨सह मुन्ना, अखिलेश कुमार ¨सह, पवन यादव, शंभू प्रसाद ¨सह, सलमान सिद्दिकी, जाकिर हुसैन, कपिलदेव सहनी, जनार्दन यादव, बिन्देश्वरी सहनी, दिनेश झा, श्यामबाबू ¨सह, देवनारायण महतो, कौशल किशोर ¨सह, अनिश राज, दिनकर चौधरी, विनोद पासवान, प्रभाकर निराला, मनोज पूर्वे, राजेन्द्र सहनी सहित ढ़ाई सौ से अधिक लोग मौजूद थे। विद्यापतिनगर, संस : पंचायत समिति भवन के सभागार में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार ¨सह ने की। ईद के अवसर पर आहूत इस शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ईद मिल्लत, सद्भाव और अमन का पैगाम लेकर आता है। इसे पूरी सिद्दत, अमन व भाईचारे के साथ मनाने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोग आपसी सछ्वाव के साथ मनाए जाने का फैसला लिया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख कुमारी अर्चना, पूर्व प्रमुख राम प्रकाश महतो, जदयू अध्यक्ष हरेश ¨सह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, मुखिया बिपिन कुमार राय, नंदकिशोर महतो, नीलम देवी, विवेकानंद ¨सह, पूर्व मुखिया सूर्येश्वर राय, नंदकिशोर महतो, मो. इलियास, मो. मुख्तार, मो. शबनम, मो. रेयाज, सरपंच कैलाश राय, रामदयाल झा, राजकुमार ¨सह, सोनेलाल महतो, रामनरेश साह, पंसस रामलखन साह, मो. अनवर हुसैन, सोनू कुमार चौधरी, कैलाश पासवान, सुनील कुंवर, मो. जफरुद्दीन, धीरेन्द्र प्रसाद ¨सह, संजीव कुमार बेनी, अनिल कुमार चौधरी, रामानंद महतो, आलोक कुमार महतो आदि उपस्थित रहे। बैठक में ईद को शांति पूर्वक आपसी सदभाव से मनाने, ताड़ी बिक्री पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने, क्षेत्र में सघन गश्ती करने का निर्णय लिया गया।सरायरंजन, संस : ईद पर्व को लेकर प्रखंड के सरायरंजन एवं मुसरीघरारी थाने में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से ईद पर्व को शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पर्व के दौरान उपद्रवी तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने पर सहमति जताई गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अभिजीत चौधरी ने की। मौके पर अंचलाधिकारी इरशाद अहमद, सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राजा, मो. नसीम अबदुल्ला, नसीम शाद, अजहर इमाम, शशिनाथ झा, रामचन्द्र साह, धनश्याम ठाकुर, रामाश्रय प्रसाद, शहादत

loksabha election banner

हुसैन आदि मौजूद रहे। वारिसनगर, संस : थाना परिसर में ईद पर्व के मद्देनजर रविवार की संध्या शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रामा साह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने लोगों से ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने कि अपील की। साथ हीं इस पावन पर्व को सभी समुदायों के बीच आपसी सदभाव से संपन्न कराने का संकल्प लिया। मौके पर रोहुआ पूर्वी मुखिया चन्द्रभूषण ठाकुर, अरूण भगत, रामप्रीत पासवान, बसंत देवी, सरपंच महेंद्र प्रसाद, रौनक प्रवीण, बालकृष्ण झा, अशोक कुमार राम, लाल नारायण ठाकुर, मो. वकील, गुड्डू जी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.