मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
समस्तीपुर। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन में किसानों की हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर
समस्तीपुर। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन में किसानों की हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के स्टेशन चौक के समीप मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ¨सह चौहान का पुतला फूंका। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर किसानों की मांगों को रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्टेशन चौक पहुंचने के बाद प्रतिरोध मार्च में शामिल लोगों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्र की अध्यक्षता में एक सभा हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने मृत किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर जिला सचिव रामजतन ¨सह राकेश, राज्य परिषद सदस्य वैजनाथ ठाकुर, रामचन्द्र महतो, देवेन्द्र ¨सह, सुरेन्द्र कुमार ¨सह, भोला राय, राम प्रकाश महतो, विश्वनाथ महतो, निरंजन कुमार, रामविलास राय, किरण कुमार, सुरेन्द्र नारायण ¨सह, रामबाबू यादव, भरत राय आदि लोग मौजूद थे।