शिक्षा: हरित रत्ना अवार्ड से सम्मानित होंगे कुलपति
समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरसी श्रीवास्तव को हरित रत्
समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरसी श्रीवास्तव को हरित रत्ना एवार्ड से से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ नई दिल्ली द्वारा युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में कुलपति द्वारा किए गए योगदान के लिए उन्हें यह एवार्ड दिया जाएगा। आयशा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन के दौरान यूएस रायचूर कर्नाटक में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं कल्याण राज्यमंत्री के हाथों दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा कुलपति श्रीवास्तव का चयन हुआ है। कुलपति को मिल रहे इस सम्मान को लेकर विश्वविद्यालय के विज्ञान को कर्मचारियों में काफी खुशी की लहर है। लोगों में यह चर्चा है कि विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य वैज्ञानिकों को भी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है जिससे कृषि विश्वविद्यालय की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बना रही है।