बाटम वार्ड परिक्रमा : वार्ड में विकास की गति धीमी,समस्याओं का अंबार
समस्तीपुर। नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता कहे या वार्ड वासियों की विवशता। वार्ड में विकास की गति पूर
समस्तीपुर। नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता कहे या वार्ड वासियों की विवशता। वार्ड में विकास की गति पूरी तरह धीमी है। इस वार्ड में जाम नाला, सड़कों पर गंदगी का अंबार, पेयजल की अनउपलब्धतता सहित अन्य समस्याएं मुंह बाए खड़ी है। वार्ड क्षेत्र में गंदगी से नियमित साफ-सफाई की कमी खल रही है। वहीं थाना पोखर पर बनी एक मात्र सार्वजनिक शौचालय हाथी के दांत की तरह है। बनने के बाद आज तक उद्घाटन भी नहीं हो सका। मंगलवार को दैनिक जागरण ने अपने अभियान वार्ड परिक्रमा के तहत वार्ड संख्या तीन के विकास कार्यों को जनता की जुबानी जानने का प्रयास किया। इस दौरान जो बातें समाने आई उसमें वार्डवासी अनेक समस्याओं से जूझते हुए प्रशासन को कोस रहे हैं। वार्ड में कूड़ा कचरा फेंकने का जगह निर्धारित नहीं है। मजबूरीवश लोग सड़क पर कूड़ा फेंक रहे हैं। नगर पंचायत के द्वारा डोर टू डोर कुड़ा उठाव की व्यवस्था से भी लोगों को निजात नहीं मिल सका है। वार्ड वासी कहते हैं कि मेरा घर वार्ड तीन में है और सड़क वार्ड चार में जब कूड़ा संग्रह के लिए रिक्शा आती है, तो वह कहता मैं वार्ड चार का हूं, मैं तीन वाला कूड़ा नहीं लूंगा। जिसके कारण कूड़ा सड़क पर फेंकने की मजबूरी होती है। वहीं नव निर्मित मोहल्ले के लोगों का कहना है कि हम लोगों ने शहर में इस विश्वास और आशा के साथ जमीन लेकर घर बनाया था कि हमें यहां शहरों वाली सुविधा मिलेगी लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है। यहां से तो अच्छा मेरा गांव था, जहां कम से कम शुद्ध हवा तो मिलती थी लेकिन यहां तो कूड़े कचड़े के कारण प्रदूषित हवा और दूषित पेयजल मिल रहा है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण कुछ दिन पूर्व लगे कूड़ादान अब कहीं दिखाई भी नहीं देता है। इसे इतर वार्ड पार्षद सह नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सुरेका का कहना है कि वार्ड में विकास का कोई काम बचा ही नहीं है। विकास के सभी काम मैं करा चुका हूं। पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कराया है। इसमें 8 पीसीसी सड़क व नाला, स्ट्रीट लाइट, लोगों को शौचालय का लाभ, चापाकल, लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य मुख्य कार्य शामिल है। इसके अलावा वार्ड क्षेत्र अंतर्गत अंबेदकर नगर में थाना पोखर के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी करा चुका हूं। लेकिन, संवेदक के नहीं होने के कारण चालू नहीं हो सका है। जबकि कई अन्य भी योजनाएं हैं, जिसका टेंडर हो चुका है जो चुनाव से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें हर घर जल हर घर नल के तहत वार्ड में पंप लगाए जाएंगे। बचे हुए सड़क का निर्माण किया जाएगा। महेश राम की दुकान से टावर तक साढ़े सात लाख की योजना से पीसीसी सड़क निर्माण के लिए पास कराया गया है।
वार्ड का राजनीतिक माहौल
नगर पंचायत वार्ड संख्या तीन वर्तमान में सामान्य सीट है। नए रोस्टर के हिसाब से इस बार यह सीट सामान्य महिला के लिए रिजर्व हो गया है। इस वजह से इस बार महिला उम्मीदवारों की दावेदारी अधिक बढ़ गई है।
वार्ड संख्या तीन के आंकड़ों पर एक नजर
जनसंख्या : 1474
वोटर : 924
महिला : 451
पुरुष : 473
स्ट्रीट लाइट : 25
विद्यालय : 1
आंगनबाड़ी केंद्र : 1
सामुदायिक भवन : 1
------
फोटो :: 14 एसएएम 21
वार्ड की जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य कराया गया है। वार्ड में प्रतिदिन साफ-सफाई कराई जाती है। जल्द ही निर्धारित स्थानों समरसेबुल पंप लगाए जाएंगे। इससे लोगों को उनके घर के समीप ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेंगे। चुनाव से पूर्व अन्य समस्याओं का भी निदान कर लिया जाएगा। वार्ड में कई प्रमुख सड़क व नाला का निर्माण कराया गया है।
- सुशील कुमार सुरेका, वार्ड पार्षद सह अध्यक्ष नगर पंचायत।
फोटो :: 14 एसएएम 22
वार्ड में कूड़ा कचरा फेंकने की जगह निर्धारित नहीं है। जिस वजह से लोगों को सड़क पर कचरा फेंकना पड़ता है। प्रशासन को साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था तो जग जाहिर है। कोई युवा ही इस वार वार्ड पार्षद बने तो विकास संभव है।
- निधि ¨सह, वार्डवासी।
फोटो :: 14 एसएएम 23
वार्ड की आम जनता में अधिक लोगों को वृद्धा पेंशन, शौचालय, पानी की सुविधा नहीं दी जा रही है। इससे काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। मेरे घर के सामने कुछ वर्ष पहले बनी नाला पर ढक्कन नहीं दिया गया। जो बच्चों के लिए काफी खतरनाक है।
- कुमारी सोनी राउत, वार्डवासी।
फोटो :: 14 एसएएम 24
वार्ड में जल निकासी की समस्या से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नाला में गंदगी का अंबार लगे रहने के बाद भी समुचित साफ-सफाई नहीं हो रही है। बरसात के दिनों में नाला का पूरा कचरा सड़क पर आ जाती है। जो बड़ी समस्या है।
- मनोज चौधरी , वार्डवासी।