राहुल गांधी के जन्म दिन पर बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का 46 वां जन्मदिन रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया।
समस्तीपुर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का 46 वां जन्मदिन रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की। इस अवसर पर केक काटकर श्री गांधी के जन्मदिन की बधाई दी गई। साथ ही श्री गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। आशा व्यक्त की गई कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अपनी पुरानी गरिमा वापस लाने में सफल होगी। इस दौरान बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। मौके पर बिहार कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम कलेवर प्रसाद ¨सह, सचिव विश्वनाथ साह, अमित कुमार ¨सह, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष राम उदार चौधरी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अनिता राम, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पाठक, अरुण कुमार ¨सह, जय शंकर राय, रामाधार चौधरी, सोनी पासवान, कामेश्वर पासवान, यमुना शर्मा आदि उपस्थित रहे। जिला महिला कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निर्मला पाठक ने की। मौके पर महिला कांग्रेस की तमाम नेत्री के अलावा सुशीला देवी, ममता झा, निलोफर प्रवीण, सरिता देवी, रजनी गंधा, कुमारी साधना, पूजा कुमारी, नूतन चौधरी, सोनू पासवान, मीरा देवी आदि उपस्थित रहे।