दूध के लाभकारी मूल्य का हो निर्धारण
समस्तीपुर। विद्यापतिनगर में पशुपालक किसान सेवा संघ प्रखंड इकाई की ओर से किसान सभा शनिवार को राजा
समस्तीपुर। विद्यापतिनगर में पशुपालक किसान सेवा संघ प्रखंड इकाई की ओर से किसान सभा शनिवार को राजा चौक बढई टोल में आयोजित हुई। सभा के दौरान अगामी 20 फरवरी को पटेल मैदान समस्तीपुर में आयोजित पशुपालक किसान सम्मेलन के मद्देनजर अधिकाधिक भागीदारी का निर्णय लिया गया। इसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार ¨सह ने की। सभा को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष बैधनाथ चौधरी ने कहा कि आजादी के छ्ह दशक बाद भी दूध उत्पादक किसानों को लाभकारी मूल्य निर्धारण नहीं किया जाना ¨चताजनक है। डेयरी उत्पाद नियमों को पारदर्शी बनाने व दुग्ध उत्पाद पर प्रोत्साहन राशि बढाने सहित पशुपालक किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरे बिहार में यह अभियान चलाया जा रहा है। सभा के दौरान स्थानीय किसान धर्मेंद्र ¨सह, मनीष कुमार ¨सह, सज्जन कुमार झा, रणधीर चौरसिया, शंकर सुमन, सोनेलाल महतो, बैजनाथ पंडित, रामनरेश महतो, मनोज कुमार साह, महेन्द्र सदा आदि ने संबोधित करते हुए अपनी समस्याओं को रखा।