जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता
समस्तीपुर। जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा हुई। समाहरणाल
समस्तीपुर। जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा हुई। समाहरणालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अबू तमीम की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में जयंती मनाई गई। मौके पर रामउदार चौधरी, विजय शंकर शर्मा, विश्वनाथ ¨सह आदि थे। रामेश्वर जूट मिल्स मजदूर यूनियन के बैनर तले गांधी स्मारक पर उनकी जयंती मनाई गई। मौके पर मो. नौशाद, लालबाबू राय, अमरनाथ ¨सह, मो. शमीम आदि मौजूद थे। महंथ रामशरण दास विशिष्ट पुस्तकालय मोरदीवा में महंथ शिवराम दास की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। समस्तीपुर सेन्ट्रल सुगर फैक्ट्री लेबर यूनियन के महामंत्री शशिभूषण शर्मा की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। प्राकृतिक चिकित्सालय शोध में प्रशिक्षण संस्थान के बैनर तले डा. रामाकांत ¨सह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा डा. रामाकांत ¨सह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना आरएनएआर कॉलेज इकाई द्वारा डा. डा. भोला चौरसिया की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। सीटी सेन्ट्रल स्कूल में बलिराम मिश्र की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। मौके पर विद्यालय के निदेशक संजीव पांडेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। चेतना विकास परिसर में मनीष कुमार की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर में रविन्द्र मोहन की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, एपीपी पंकज कुमार देव आदि मौजूद थे। बिन पब्लिक स्कूल में डा. अभिषेक मोहन, पूनम श्रीवास्तव की देखरेख में जयंती मनाई गई। युवा संसद आदर्शनगर में रामाकांत राय की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। आर्दश विद्यानिकेतन में केके ¨सह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।
कल्याणपुर, संस : कल्याणपुर अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में तथा कल्याणपुर थाना पर थानाध्यक्ष अमजद अली तथा चकमेसही थाने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।