दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
समस्तीपुर। दो बाइक की टक्कर में शनिवार की देर शाम एक अधिवक्ता पुत्र की मौत हो गयी। वहीं दूसरा गंभीर
समस्तीपुर। दो बाइक की टक्कर में शनिवार की देर शाम एक अधिवक्ता पुत्र की मौत हो गयी। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव की बताई जाती है। बताया जाता है कि हलई ओपी के पचभिण्डा गांव के एक अधिवक्ता रविन्द्र प्रसाद ¨सह का पुत्र विपिन कुमार ¨सह (42) अपने किसी परिचित से मिलकर घर लौट रहा था। लौटने के क्रम में ताजपुर- हलई पथ पर बसही गांव के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। किसी तरह लोगों ने दुर्घटना में घायलों को स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरा घायल इन्द्रवारा पंचायत का राजकुमार सहनी बताया जाता है जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना ताजपुर पुलिस को दे दी गई। परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस लाश का पोस्टमार्टम कराकर अनुसंधान शुरू कर दिया। गांव में शव के पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली लोग अधिवक्ता के घर की ओर कूच कर गए। सूत्रों की मानें तो परिजन इसे दुर्घटना नहीं सुनियोजित हत्या की घटना बता रहे हैं। परिजनों के मुताबिक इतना बड़ा हादसा होने के बाद मृतक के शरीर पर कहीं कोई खरोंच नहीं मिला। सिर्फ होठ के पास हल्का जख्म होने की बात बतायी जा रही है। लोग बताते हैं कि अगर दुर्घटना होती तो गहरे जख्म भी हो सकते थे। वैसे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांचोपरांत असलियत का पता चल सकेगा। ताजपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं हलई ओपी अध्यक्ष शिव कुमार पासवान के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा संभव है।