भ्रष्टाचार के विरोध में सीपएम का धरना प्रदर्शन
समस्तीपुर। माकपा लोकल कमिटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के विरोध मे प्रदर्शन के बाद धरना
समस्तीपुर। माकपा लोकल कमिटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के विरोध मे प्रदर्शन के बाद धरना दिया। जहां प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वारा का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रखंड व
अंचल कार्यालय के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। गुरुवार को व्रजविलास राय की अध्यक्षता एवं कार्यकारी सचिव वैद्धनाथ पासवान के संचालन में आहूत इस सभा को संबोधित करते हुए विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सह सीपएम नेता मनोज कुमार सुनील ने कहा कि केन्द्र व महागठबंधन की सरकार लूट खसोट का पर्याय बन चुकी है। दोनों ही सरकार सामंती ताकतों के निकट घुटने टेक चुकी है। जिसमें आम जनता का भला नहीं होनें वाला है। इसे रामपुकार महतो, कृष्णदेव पासवान, अमित कुमार ¨सह, वसावन ¨सह, राजेन्द्र पासवान, अनिल पासवान, शत्रुघ्न पासवान, भरत महतो, अखिलेष कुमार, वशिष्ठ राय, सुदीन राय, सकली देवी, रामपुकार पासवान आदि ने संबोधित किया।