अनंत ¨सह की गिरफ्तारी गठबंधन की चाल
समस्तीपुर। जदयू विधायक अनंत ¨सह की गिरफ्तारी गठबंधन की सोची समझी चाल है। साथ ही वहां के एसएसपी को बद
समस्तीपुर। जदयू विधायक अनंत ¨सह की गिरफ्तारी गठबंधन की सोची समझी चाल है। साथ ही वहां के एसएसपी को बदलना भी एक चाल है। पुटटू यादव की हत्या व अनंत ¨सह की गिरफ्तारी में सरकार व गठबंधन का ही हाथ है। उक्त बातें रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान सांसद सह दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान ने कही। सांसद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें समस्तीपुर व दरभंगा का प्रभारी बनाया है। इसके लिए विधान परिषद चुनाव को लेकर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और गठबंधन के प्रत्याशी हरि नारायण चौधरी की जीत के लिए जनसंपर्क किया। सोमवार को रोसड़ा व हसनपुर में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जादुई नेतृत्व की बयार है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाये गए विकासात्मक योजनाओं का ही परिणाम है कि सूबे की एक-एक जनता इस नेतृत्व को बिहार में सत्तासीन करने के लिए व्याकुल है। जनसंपर्क के बाद ऐसा लगा कि मतदाता पर गठबंधन के प्रत्याशी का विश्वास है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, मीडिया प्रवक्ता शशिकांत झा चुनचुन, लोजपा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, रालोसपा जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा आदि उपस्थित थे।