Move to Jagran APP

लीड--बिहार सरकार अनाज की कर रही कालाबाजारी : मंत्री

- 7 करोड़ 61 लाख लोगों का अनाज केंद्र से भेजा जा रहा - सूबे में मात्र 75 लाख कार्डधारी यानि 4 करोड़

By Edited By: Published: Thu, 28 May 2015 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 01:02 AM (IST)
लीड--बिहार सरकार अनाज की कर रही कालाबाजारी : मंत्री

- 7 करोड़ 61 लाख लोगों का अनाज केंद्र से भेजा जा रहा

loksabha election banner

- सूबे में मात्र 75 लाख कार्डधारी यानि 4 करोड़ को ही मिल रहा अनाज

- केंद्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों को गिनाया

जासं, समस्तीपुर : केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों को गिनाने बुधवार को यहां केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री राम विलास पासवान पहुंचे। मोहनपुर यूएन पैलेस में उपलब्धियों पर चर्चा के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। उपलब्धियों को गिनाते हुए मंत्री ने कहा कि एक साल के अंदर हमने जो वादा किया था उससे ज्यादा काम किया है। नरेन्द्र मोदी ने जनता से दो वादा किये थेा। पहला उन्होंने कहा था कि भारत को भ्रष्ट्राचार मुक्त बनाएंगे। केन्द्र सरकार में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। दूसरा वादा मंहगाई पर रोक लगाने का था। आज मंहगाई जीरो प्रतिशत पर आ गई है। आज चीनी का दाम इतना कम हो गया है कि मिल मालिक परेशान हैं। उनके सामने किसानों को ईंख का पैसा देना मुश्किल हो गया है। तेलहन व दलहन की ऊपज कम होने के कारण इसकी कीमत कुछ अधिक है। अपने देश में यह जरूरत का 50 प्रतिशत ही पैदा हो पाता है। फिर किसानों को इसकी कीमत भी मिलनी चाहिए। चावल गेहूं का काफी भंडार है। एक करोड टन चावल 50 लाख टन गेहूं निकाला गया। फिर भी गोदाम भरा हुआ। बिहार सरकार पहले कहती थी हमें अनाज नहीं मिलता अब बिहार सरकार यह नहीं कह सकती है। अभी जून शुरू नहीं हुआ लेकिन अनाज केन्द्र भेज दिया है। अब गरीबों तक अनाज पहुंचता है या नहीं यह हमारे वश की बात नहीं है। पैसे देने के बाद भी बिहार सरकार अनाज की खरीदारी नहीं की है। बेमौसम बरसात तथा ओला व़ृष्टि के कारण किसान सस्ती दर गेहूं नहीं बेचे इसके लिए गुणवत्ता मानकों की छूट दी गई है। केन्द्र सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं के दाने के खराब गुणवत्ता के कारण मूल्य कटौती की गई तो केन्द्र सरकार इसकी भी भरपाई करेगी ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सके। एफसीआई को अनाज खरीदने का अधिकार नहीं है। आज एक किलो गेहूं की भी खरीदारी नहीं हुई। बिहार को 53 लाख टन चावल गेहूं की सलाना जरूरत है। 53 लाख टन चावल के लिए 80 लाख टन धान की जरूरत है। लेकिन बिहार अबतक मात्र 20 लाख टन धान की ही खरीदारी की है। जबकि केन्द्र ने पहले ही पैसा दे दिया था। बिहार में 8 करोड़ 71 लाख लोगों को राशन की जरूरत है। राज्य सरकार को 7 करोड़ 61 लाख लोगों को राशन भेजा गया है। राज्य सरकार की लिस्ट में मात्र 75 लाख राशन कार्ड है। इसके हिसाब से 4 करोड़ लोग ही लाभ ले रहे हैं। बाकी का अनाज ब्लैक हो रहा है। उन्होंने जिले में खाद्यन्न की आपूर्ति पर चर्चा करते हुए कहा कि इस जिले को प्रत्येक माह 7863 मिट्रिक टन गेहूं तथा 11794 मिट्रिक टन चावल दिया जाता है। सितंबर 2014 को छोड़कर सभी माह में खाद्यान्न का उठाव शतप्रतिशत रहा है। केन्द्र ने हर गांव में रोजगार की व्यवस्था की बात कही थी। इसके लिए कल कारखाने की जरूरत है। विश्वविद्यालय, एम्स, रेलवे लाइन सभी के लिए भूमि चाहिए। बिहार में जगह ही नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण पर चर्चा करते हुए कहा कि देश के विकास तथा रोजगार के लिए कलकारखाने की जरूरत है। इसके लिए जमीन चाहिए। भूमि अधिग्रहण के तहत जिन किसानों की जमीन ली जाएगी उन्हें बाजार भाव से उस भूमि का चौगुना कीमत दिया जाएगा। जिन किसानों की जमीन लेंगे उन्हें मुआवजा के साथ-साथ नौकरी भी देंगे। प्रभावित किसान के साथ-साथ मजदूर के बेटे भी नौकरी मिलेगी। आज 14 वें वित्त में राज्यों को राजस्व कर 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है। बिहार को सड़क के मामले में 50 हजार करोड़ रुपये दिया जा रहा है। उन्होंने बारी-बारी से केन्द्र सरकार ही हर क्षेत्र की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान राज्य सरकार भी निशाने पर रहा। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि एनडीए एक परिवार की तरह है। कार्यकर्ता इसके हाथ हैं। उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि राज्य सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा डाल रही है। राज्य सरकार के मंत्री व अधिकारी बैंक भरने में लगे हैं। जनता का काम पीछे है। सांसद रामचंद्र पासवान ने कहा कि बिहार में विकास की जगह भ्रष्टाचार ले चुका है। विकास नाम की कोई चीज नहीं रह गई। केन्द्र की कई योजनाएं बिहार सरकार के रवैये के कारण लटकी है। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील चौधरी ने की। संचालन अनंत कुशवाहा कर रहे थे। स्वागत भाषण भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर ने दिया। मौके पर विधायक मंजू हजारी, पूर्व मंत्री सीता सिन्हा, नीलम सिन्हा, पूर्व एमएलसी हरिनानायण चौधरी, विजय कुशवाहा, रमेश राय, विनोद चौधरी, ललन यादव, चंद्रकांत चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, युवा अध्यक्ष हीरा ¨सह, उमाशंकर मिश्रा, शिवानंद बमबम, पप्पू अकेला, पूर्व प्रखंड प्रमुख संजय गुप्ता, शशिकांत झा चुनचुन, जीवछ पासवान, पंकज कुमार, अभिषेक आंनद आदि मौजूद थे। इसके पूर्व मंत्री समेत सांसद व अन्य अतिथियों का स्वागत भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने पाग, चादर व माला से किया।

अव्यवस्था से परेशान रहे सभी

एनडीए के कार्यक्रम में अव्यवस्था के कारण सभी परेशान रहे। कार्यक्रम स्थल भी अस्त-व्यस्त रहा। कार्यकर्ताओं में आपाधापी मची रही। अंतोगत्वा मंत्री को अपना भाषण रोकते हुए सभी को पीछे जाने के लिए कहा गया। प्रेस वार्ता के जगह को लेकर भी ऊहापोह बनी रही है। पहले जिला अतिथि गृह की बात कही गई। फिर मोहनपुर यून पैलसे अंत में आदर्शनगर में प्रेस वार्ता हुई।

- ---यात्री हुए परेशानआदर्शनगर से कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाले गए मोटरसाइकिल जुलूस के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कार्यकर्ता मोटर सड़क पर खड़ी कर यातायात बाधित कर दिए। फिर सड़क पर चलने वाले गाड़ियों के चालकों डंडे चमकाते रहे। आदर्शनगर के बाद समस्तीपुर मुसरीघरारी मुख्य पथ पर यही स्थिति बनी रही। लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.