कलश यात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ शुरू
- 1151 कुंवारी कन्याओं के साथ जुटे हजारों श्रद्धालु - दस दिनों तक चलेगा महाविष्णु यज्ञ मोरवा, स
- 1151 कुंवारी कन्याओं के साथ जुटे हजारों श्रद्धालु
- दस दिनों तक चलेगा महाविष्णु यज्ञ
मोरवा, संस : प्रखंड के ररियाही पंचायत में मंगलवार को श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इस भव्य कलशयात्रा में ग्यारह सौ इक्यावन कुंवारी कन्याओं के साथ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। नून नदी के वरुणा पुल घाट से पावन जल भरकर क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची। यज्ञ स्थल पर कलश यात्रा के पहुंचते ही भगवान महाविष्णु की जयकारों से सारा क्षेत्र गूंज उठा। कलशयात्रा में आधे दर्जन घोड़े, दर्जनों बैंड पार्टियां व संगीत मंडली शामिल थीं। महाविष्णु यज्ञ हेतु बनाए गए यज्ञ मंडप के निकट भगवान की मूर्तियों के साथ मेले का आयोजन भी किया गया है। विष्णुभक्त संतों के साथ स्थानीय सांसद नित्यानन्द राय बुधवार को यज्ञ का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस विराट कलश यात्रा का नेतृत्व संजय कुमार शर्मा, राम श्रृंगार ठाकुर, डा. रमेश कुमार, गंगा प्रसाद राय, मुखिया शांति देवी, केदार नाथ राय, गणेश पटेल, अजय शर्मा, मेघन पटेल, अशोक साह, शशिभूषण राय, दिलीप साह, रामविलास राय, सीताराम राय, फुदीलाल राय, मनोज पंडित, सुरेन्द्र राय आदि कर रहे थे। सैकड़ों कार्यकत्र्ता कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे थे।