पूर्णिया से गायब लड़की खानपुर में मिली, दलाल व खरीददार भी धराए
खानपुर, संस : पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र से गायब लड़की को खानपुर थाना क्षेत्र के खराज गांव स
खानपुर, संस : पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र से गायब लड़की को खानपुर थाना क्षेत्र के खराज गांव से बरामद कर लिया गया है। इस क्रम में लड़की को बेचने वाले दलाल शंभू यादव समेत खरीददार जयराम यादव को भी पुलिस ने दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, गायब लड़की के भाई ने रुपौली थाने में अपनी बहन के गायब करने की एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें आसपास के ही छह लोगों को आरोपित किया था। नामजद लोगों से रुपौली पुलिस ने पूछताछ के बाद खानपुर थाना के लिए कूच कर गई। जहां खानपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार, एएसआई आरबी राम के सहयोग से गायब लड़की को खराज गांव से आज अहले सुबह बरामद किया। पुलिस ने बताया कि खैरी गांव निवासी शंभू यादव, पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के परिहट डब्बा टोल में अपने ससुराल में रहता है। जहां से लड़की को बहला-फुसलाकर खैरी लाया और खराज गांव निवासी जयराम यादव से 25 हजार रुपये में बेंच दिया। खानपुर पुलिस ने लड़की सहित खरीदार जयराम यादव, दलाल शंभू यादव को पूछताछ के बाद रुपौली पुलिस के सिपुर्द कर दिया।