Move to Jagran APP

सेमिनार में जिले के ऐतिहासिक विरासत पर चर्चा

जासं, समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज में शनिवार को इतिहास विभाग द्वारा 'समस्तीपुर जिले की सांस्कृतिक वि

By Edited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 01:09 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 01:09 AM (IST)
सेमिनार में जिले के ऐतिहासिक विरासत पर चर्चा

जासं, समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज में शनिवार को इतिहास विभाग द्वारा 'समस्तीपुर जिले की सांस्कृतिक विरासत : एक अवलोकन' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुरातात्विक चीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य डा. मीना प्रसाद ने कहा कि जिले में कई ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां की ऐतिहासिक विरासत समृद्ध रही है। उन्होंने छात्राओं को ऐतिहासिक भ्रमण पर जाने तथा पुरातात्विक स्थलों का सर्वे करने को कहा। इतिहास विभागाध्यक्ष डा. शारदा सिन्हा ने दल¨सहराय, और विभूतिपुर के ऐतिहासिक स्थल पर विस्तार से चर्चा की। डा. दशरथ तिवारी ने जिले की सांस्कृतिक विरासत की खोज पर बल दिया। मौके पर पद्मश्री शारदा सिन्हा ने अपने लोक गीत के जरिए मिथिला की संस्कृति का बखान किया। सेमिनार को डा. विन्दा सिन्हा, अर्चना कुमारी, डा. उषा चौधरी, डा. शिउली भट्टाचार्य, डा. असरार सदरी, प्रो. अनिल कुमार ¨सह, डा. रामलली कुमारी, डा. पुनीता सिन्हा, श्रीमति मीना सिन्हा आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. सुनीता सिन्हा ने की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.