खेती में करें नवीनतम तकनीक का प्रयोग
पूसा, संस : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा केंद्र के सभागार में चल रहे आत्मा के किस
पूसा, संस : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा केंद्र के सभागार में चल रहे आत्मा के किसानों का हाईटेक हर्टिकल्चर का पांच दिनी प्रशिक्षण संपन्न हो गया। मौके पर प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. जेपी उपाध्याय ने कहा कि महंगाई और जनसंख्या दोनों बढ़ रही है। इसे देखते हुए हमे कृषि में नवीनतम तकनीक का उपयोग करना होगा। तभी जाकर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ रही है। वहीं खेती योग्य भूमि लगातार घटती जा रही है। ऐसी स्थिति में कृषि को लाभकारी बनाने के लिए हाईटेक हार्टीकल्चर ही एक नवीनतम तकनीक है। जिसे किसान कम जगह में सालो भर नवीनतम तकनीक के माध्यम से फसल उत्पादन कर सकते हैं। उप निदेशक प्रसार एवं प्रशिक्षण डा. अरुणिमा कुमारी ने हार्टिकल्चर के फल, सब्जी के मूल्य संवर्धन पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आम, लीची, अमरूद, नींबू, आंवला, केला आदि के विभिन्न उत्पाद खासकर आम, लीची के शरबत, जैम आदि गुणवत्ता पूर्ण व्यंजय बनाकर अच्छी से अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। मौके पर आत्मा के एके ¨सह आदि लोग मौजूद थे।