सरकार व वैज्ञानिकों की नीति को अपनाएं किसान : मंत्री
सरायरंजन, संस : सरकार व वैज्ञानिक नीतियों को किसान अपनाएं। किसान नई-नई तकनीकी से फसल लगाकरच्अच्छी
सरायरंजन, संस : सरकार व वैज्ञानिक नीतियों को किसान अपनाएं। किसान नई-नई तकनीकी से फसल लगाकरच्अच्छी लाभ लेने की किसान कोशिश करे। उक्त बातें सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को भगवतपुर चौर में जीरोटिलेज विधि से कि गई खेती के निरीक्षण के दौरान समारोह को संबोधित करते हुए कही। मंत्री ने स्पष्ट रूप से किसानों को कहा कि सरकार द्वारा जो भी तकनीकी उपलब्ध कराया जाता है। उसका पूरा-पूरा लाभ उठाने कि कोशिश करें। मंत्री ने उपस्थित वैज्ञानिक एवं जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में जीरोटिलेज विधि से धान की खेती की ट्रे¨नग सेन्टर खोलकर किसानों को खेती के लिये प्रशिक्षण दें। जब सरायरंजन के किसान खुशहाल होंगे तब ही समस्तीपुर और राज्य के किसान खुशहाल होंगे। किसानों की शिकायत पर मंत्री ने किसानों को कहा कि आप सभी किसान एसडीओ से अनुमति लेकर नीलगायों को मारने का प्रयास करें। और हम सरकार की ओर से नीलगाय को मारने कि अनुमति उपलब्ध कराएंगे। मंत्री ने कृषि समन्यवयक मुरारी ¨सह एवं रतनेश कुमार रतनाकर को इस विधि से खेती कराने को लेकर धन्यवाद दिया। समारोह को वैज्ञानिक डा. एनके ¨सह, डा. राजकुमार जाट, कृषि पदाधिकारी चन्द्रदेव प्रसाद, सुधीर कुमार, प्रमुख रंजीत महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष, रामाश्रय प्रसाद, विपिन ईश्वर आदि ने संबोधित किया। मौके पर किसान पवन चौरसिया, यदुनंदन भगत, राजीव रंजन, शिवनंदन भगत, सुदामा भगत, घनश्याम ठाकुर, संजीव ठाकुर, उमेश चन्द्र झा, रामानंद झा, मिलन ¨सह, दानीश कमाल, इजहार असरफ, सहादत हुसैन आदि सहित सैंकड़ों किसान उपस्थित थे।