सर, सहायक शिक्षक कर रहे गुटबाजी
जासं, समस्तीपुर : सर, सहायक शिक्षक सह छात्रावास अधीक्षक अश्विनी कुमार गुटबाजी कर अराजकता फैला रहे
जासं, समस्तीपुर : सर, सहायक शिक्षक सह छात्रावास अधीक्षक अश्विनी कुमार गुटबाजी कर अराजकता फैला रहे हैं। उनका आचरण भी गलत है। यह शिकायत लेकर उच्च विद्यालय रोसड़ा के प्रधानाध्यापक गंगा सागर पासवान गुरुवार को पहुंचे थे। जिला पदाधिकारी एम रामचन्द्रुडु ने मामले की सुनवाई कर डीईओ को जांच व कार्रवाई का आदेश दिया। हसनपुर मौजी के सुरेश यादव ने भूदान से प्राप्त भूमि से जबरन पड़ोसी द्वारा बेदखल करने की शिकायत की। दल¨सहसराय नवादा की रेणु कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविका पद पर बहाली में मार्गर्दिशका का उल्लंघन कर सीडीपीओ दल¨सहसराय द्वारा बहाली किए जाने की शिकायत की। सरायरंजन राजवाजिदपुर मेयारी के विरजु राय एवं अन्य ग्रामीणों ने पीडीएस विक्रेता द्वारा अनाज एवं मिट्टी तेल में धांधली किए जाने की शिकायत की। मोरवा बनवीरा के कुसा राम ने बहन की मृत्यु के पश्चात प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं करने एवं कबीर अंत्येष्टि योजना राशि नहीं मिलने की शिकायत की। जनता दरबार में 115 फरियादी पहुंचे। मूल रूप से शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, मनरेगा, आदि से संबंधित शिकायतें पहुंची।