भाकपा माले ने किया प्रखंड कार्यालय पर धरना
कल्याणपुर, संस : प्रखंड मुख्यालय परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाकपा माले कार्यकर्ताओं
कल्याणपुर, संस : प्रखंड मुख्यालय परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बदलो गांव, बदलो बिहार हासिल करो अपना अधिकार, लूट-झूठ की छूट नहीं। हक चाहिए भीख नहीं के नारे के साथ लोग लाल झंडे के साथ प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की एक सभा भी हुई। इसे जिला सचिव उमेश कुमार ¨सह, अंचल मंत्री सुखलाल यादव, मीना देवी, पानो देवी, रेखा देवी, मंगली देवी, सोनी देवी, बौएलाल साह, लालो राम, सुरेश राम, मनोज महतो आदि ने संबोधित किया। बाद में पार्टीजनों का एक शिष्टमंडल अंचल प्रकोष्ठ में जाकर आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दुर्गानंद झा एवं सीआई अवधेश कुमार को सौंपा। जिला सचिव उमेश कुमार एवं रामाशीष पासवान का कहना था कि स्थानीय पीएचसी में प्रसव कराने जाने वाली महिलाओं को एएनएम द्वारा आर्थिक दोहन किया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने बघला मठ की सि¨लग से फालतू जमीन पर्चाधारियों को दखल कब्जा दिलाने, भूमिहीनों को बास के लिए पांच डिसमल जमीन उपलब्ध कराने, खाद्यान्न उठाने में 13 रुपया में ही पांच किलो खाद्यान दिलाने की गारंटी, मनरेगा द्वारा 100 दिन काम मिले, कृषि यंत्र में हुई गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग शामिल रही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।