पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म
विभूतिपुर, संस : पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। आदमी जिस किसी भी क्षेत्र में रहे उसे समाज के
विभूतिपुर, संस : पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। आदमी जिस किसी भी क्षेत्र में रहे उसे समाज के वैसे लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए, जिन्हें मदद की दरकार है। समाजसेवा राजनीति से उपर है और मैं आरंभ से इस कार्य में लगा हूं। आगे भी लगा रहूंगा। उपरोक्त बातें शनिवार को प्रखंड के इंद्रवती उच्च विद्यालय साखमोहन में आयोजित कंबल वितरण समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह समाजसेवी राजीव रंजन कुमार ने कही। मौके पर उन्होंने विकलांग, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने दिनों बाद भी साखमोहन गांव में विकास की रोशनी नहीं पहुंची है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर इस गांव में तीन महीने के अंदर बिजली से वंचित लोगों तक बिजली की सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव में जो पोल पड़े हैं, उसे गड़वाने का कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। टभका गांव में 100 बेड के बनाए जा रहे अस्पताल में शहरों की तरह सभी सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी वैजनाथ ¨सह व संचालन भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण महतो ने किया। समारोह को अर¨वद कुमार ¨सह, दीपक कुमार, प्रियरंजन ठाकुर, रामचरित साह, सरपंच रामाशीष पासवान, रमेश ¨सह, कमलेश ¨सह, विनोदानंद ¨सह, पैक्स अध्यक्ष नवीन ¨सह तथा अर्जुन साह आदि ने संबोधित किया।