अटल के जन्म दिन पर लगाए जाएंगे पौधे
समस्तीपुर, संस : भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की आवश्यक बैठक जिल
समस्तीपुर, संस : भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में आगामी 25 दिसंबर को अटल जी के जयंती को सुशासन दिवस एवं अटल वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रत्येक मंडल में मनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 15 जनवरी से 31 जनवरी तक जिले के किसानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर बिहार सरकार से किसान विरोधी नीति के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। जिला किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर गन्ना किसानों का हसनपुर चीनी मिल द्वारा किए जा रहे शोषण आदि को लेकर मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार ¨सह ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने अपने संबोधन में कहा है कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कमर कसने का आह्वान किया। मौके पर कृष्णदेव प्रसाद ¨सह, राकेश कुमार गुड्डू, राम सोहाग महतो, राम लगन सहनी, सुरेंद्र राय, विजय ¨सह, मनोज झा, मनोज राय आदि मौजूद थे।