सरकार के विरूद्ध युवा वर्ग हों एकजुट
रोसड़ा, संस : भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल की बैठक बुधवार को मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेश साह की अ
रोसड़ा, संस : भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल की बैठक बुधवार को मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेश साह की अध्यक्षता में हुयी। शहर के चित्तर पंजियार मंदिर के प्रागण में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार झा ने युवाओं को बिहार सरकार के विरूद्ध आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सूबे में बढ़ते बेरोजगारी के कारण युवा दिग्भ्रमित हो रहे हैं। उन्होनें बिहार के भ्रष्टाचारी एवं विश्वासघाती सरकार के विरूद्ध युवा मोर्चा द्वारा आगामी 28 नवम्बर को आहुत जिला मुख्यालय में महाधरना को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं मोर्चा के जिला महामंत्री सिकन्दर आलम ने बिहार में लगातार बढ़ते अपराध एवं अराजक स्थिति से निजात दिलाने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। उन्होनें आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार के निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने की अपील की। इसके अलावा नगर उपाध्यक्ष संजीत ठाकुर, बजरंग सहनी, संदीप ठाकुर, अभिषेक कुमार, दीपक, कृष्ण ठाकुर, संतोष यादव, सिन्टु कुमार, सुमित कुमार, बैजु ठाकुर, नवीन कुमार, विजय साह, विवेक मिश्रा, दीपक कुमार एवं प्रिंस ठाकुर आदि ने भी सम्बोधित किया।