निरीक्षण में मिली शिकायतें, एचएम से स्पष्टीकरण
ताजपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का मंगलवार को बीडीओ आशुतोष कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 02:08 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 02:08 AM (IST)
ताजपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का मंगलवार को बीडीओ आशुतोष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की शिकायतें भी मिली। मध्य विद्यालय सिरसिया में बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। वहीं यह भी शिकायत मिली कि प्रधानाध्यापक अकसर स्कूल से गायब रहते है। उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। मध्य विद्यालय सरसौना में मध्याह्न भोजन की शिकायत मिली। यह शिकायत लगभग सभी विद्यालयों में मिली। जिस पर बीडीओ ने पहली बार चेतावनी दे कर छोड़ दी। मध्य विद्यालय उदयपुर, प्राथमिक विद्यालय अब्बक्करपुर का भी निरीक्षण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें