Move to Jagran APP

रबी महोत्सव में किसानों ने सीखे खेती के गुर

विद्यापतिनगर, संस : प्रखंड अंतर्गत विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण परिसर में आ

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 01:58 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 01:58 AM (IST)
रबी महोत्सव में किसानों ने सीखे खेती के गुर

विद्यापतिनगर, संस : प्रखंड अंतर्गत विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण परिसर में आयोजित रबी महोत्सव सह किसान जागरुकता शिविर का उदघाटन गुरुवार को प्रखंड प्रमुख रामप्रकाश महतो ने किया। उद्घाटन के उपरात उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए हरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि किसान के साथ कृषि विभाग मजाक कर रहा है। प्रखंड के 90 प्रतिशत किसानों ने अपने अपने खेतों में जुताई व बुआई कर ली है और रबी महोत्सव आज मनाया जा रहा है। प्रखंड प्रमुख रामप्रकाश महतो ने कहा कि इस बार की गलती को अगली बार सुधार लेने की जरूरत है कृषि विभाग द्वारा किसानों को सही समय पर बीज उपलब्ध कराया जाय ताकि किसान सरकारी बीजों का उपयोग कर सके। संबोधन में सभी वक्ताओं ने कृषि विभाग के प्रति गहरा क्षोभ व्यक्त किया। महोत्सव के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों के बीच उन्नत व प्रगतिशील खेती के गुर सिखाए। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार सिंह, जिला पार्षद ब्रजकिशोर सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख सोनेलाल राय, जिला पार्षद अनिता देवी, सुरेन्द्र कुमार सिंह, आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह ने की। संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने की। मौके पर डा. सुनीता कुमारी, कृषि वैज्ञानिक बिरौल, डा. ओम प्रकाश, जिला कृषि परामर्शी समस्तीपुर, परियोजना निदेशक आत्मा, समस्तीपुर, मजहर हक, प्रगतिशील किसान, रामकुमार झा, संजीव कुमार बेनी, सुनील कुंवर, सकल कुंवर, पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह, भोला सिंह, प्रखंड के सभी कृषि सलाहकार एवं समन्वयक आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.