चित्रगुप्त पूजा के दौरान मारपीट, कई जख्मी
जासं, समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के धुरलख में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट
जासं, समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के धुरलख में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के साथ पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने स्थिति का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक को दोनों पक्षों से वस्तुस्थिति से अवगत होने को कहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। एएसपी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
जानकारी के अनुसार, परंपरागत ढंग से धुरलख में चित्रगुप्त पूजा हो रही थी। इस बीच देर शाम एक पक्ष विशेष के लोग पूजा में शामिल होने पहुंच गए। पूजा में लीन लोग अभी कुछ समझ पाते कि दोनों पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई। एक पक्ष के लोगों ने अस्पताल से इलाज कराने के बाद थाने में अपना बयान दर्ज कराया। दूसरे पक्ष के राजकुमार पासवान, शंकर पासवान, चंदन, सुरेश आदि सदर अस्पताल में भर्ती हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने में जुटे हैं। एसपी बाबू राम ने बताया कि मारपीट के कारणों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल शांति कायम है। पूरे घटनाक्रम में कुछ परिवारों के बीच पूर्व से जारी विवाद भी एक वजह हो सकती है। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा।