रंगोली प्रतियोगिता में छह सौ बच्चों ने लिया भाग
शाहपुरपटोरी, संस : दीपावली को लेकर पटोरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय सरस्वती व
शाहपुरपटोरी, संस : दीपावली को लेकर पटोरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रागंण में हुए इस प्रतियोगिता में लगभग 6 सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पानेवाले बच्चों को विद्यालय की ओर से प्रोत्साहित किया गया। एचएम शर्माजी मिश्र से संयोजकत्व एवं सचिव राजीव कुमार मिश्र की देखरेख में आयोजित इस रंगोली प्रतियोगिता में शिक्षक विपिन चौधरी, विनोदानन्द झा, रामकिशोर आर्ट, अनिल कुमार, कुंदन कुमार, पंकज पाठक, दीनानाथ झा, नीलम प्रकाश, संजय कुमार ठाकुर, रामनरेश राय, श्याम कुमार चौधरी, रामकुमार चौबे, अभय कुमार सिन्हा, शिक्षिका मिनाक्षी कुमारी, रूपम कुमारी, कुमारी मीरा, सुमन कुमारी आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी। रंगोली प्रतियोगिता में श्रद्धा एवं साक्षी की रंगोली को प्रथम, चंदा की रंगोली को द्वितीय और खुशबू व प्रिया रानी की रंगोली को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता में शूचि, मुस्कान, प्राची, सुरभि, नेहा, आस्था, काजल, पूजा, डौली, सपना, निकिता, आभा, आद्या, कोमल, अनामिका, अंजलि, प्रतिभा, श्रेया, अनुराधा, भावना, गुड़िया, प्रीति, सुमन, वैष्णवी, स्नेहा, पल्लवी, नेहा, अनामिका, सोनी, सितारा, सरिता, विनीता, रिया रानी की रंगोली को भी सराहा गया। बच्चों ने इस अवसर पर विद्यालय में दीप जलाकर दीपावली की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिसर को प्रकाशित किया।