मतदान केंद्र बदले जाने को ले आक्रोश
हसनपुर, संस : पैक्स चुनाव की प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर लोगों का आक्रोश चरम पर है। मतदान केंद्र बदल
हसनपुर, संस : पैक्स चुनाव की प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर लोगों का आक्रोश चरम पर है। मतदान केंद्र बदले जाने के विरोध में प्रखंड के हसनपुर खखवा पथ को कुर्वन गाव के समीप परिदह पंचायत के लोगो ने जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर लोगों ने धरना भी दिया। जिसका नेतृत्व पंचायत के मतदाताओं ने किया। धरना कर रहे लोगों का आरोप था कि स्थानीय प्रशासन ने जानबूझकर परिदह का मतदान केंद्र ऐसे जगह बनाया है। जहां लोगों को जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि वर्तमान में पैक्स मतदान केन्द्र पैक्स गोदाम दुर्गपुर में बनाया गया है। यहां केंद्र की घोषणा होने से पहले ही हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बीडीओ को देते हुए कहा था कि पंचायत के मध्य मे मतदान केन्द्र मध्य विद्यालय परिदह में बनाया जाए। ताकि मतदाताओं को कोई समस्या नहीं हो। लोगों को समझाने एवं जाम समाप्त करवाने गए बीडीओ प्रेम कुमार यादव एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की बात पर लोगों ने कहा कि मतदान केंद्र लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया जाए। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग नहीं माने और आंदोलन पर अड़े हैं। आंदोलन में रामचंद्र यादव , देवनारायण राय, लालन गवास्कर, रणवीर यादव, गोगल यादव, सुभाष यादव, सत्तो यादव, विजय यादव, कारी यादव, रामकुमार यादव, ब्रजेश कुमार यादव, गजेन्द्र पासवान, रामाकान्त यादव, रामजी मुखिया, उमेश साहु, पंचु दास, उमेश पासवान आदि शामिल थे। समाचार प्रेषण तक जाम नहीं समाप्त हुआ था। वहीं बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि जाम की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई है। उनसे मिले निर्देश के आलोक में कार्रवाई होगी।