राजतिलक होना था, 'राम' को हो गया वनवास
जासं, समस्तीपुर : राजा राम के वनवास से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की तुलना क
जासं, समस्तीपुर : राजा राम के वनवास से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की तुलना करते हए बिहार विधान परिषद के सदस्य राणा गंगेश्वर सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर त्याग की परिभाषा दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए क्या नहीं किया। लेकिन जब राजतिलक का वक्त आया तो 'राम' को वनवास हो गया। लोकसभा चुनाव में जनता के जनादेश का उन्होंने मान रखा और इस्तीफा देकर सूबे में नए व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। जब उन्होंने इस्तीफा दिया तो कई कयास लगाए गए। लेकिन अंतत: मुख्यमंत्री जीतन राम माझी को बनाया गया। आज फिर से बिहार विकास की ओर है। श्री सिंह मंगलवार को समस्तीपुर स्थित बलिराम भगत कालेज में आयोजित पूर्व लोस अध्यक्ष बलिराम भगत की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर सीएम की सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। पार्षद ने कहा कि जनता को ये सारी चीजें समझनी होंगी। बिहार का विकास हो रहा है। आगे भी होगा। बता दें कि राणागंगेश्वर भाजपा में रहते हुए नीतीश कुमार से नजदीकी बनाए हुए थे। भाजपा के टिकट पर जिले के मोहिउद्दीननगर विधान सभा से 2010 में विधायक बने। लेकिन आगे चलकर जदयू का दामन थाम लिया और 2014 में विधान पार्षद मनोनीत हुए।