आमजनों से रूबरू हुए जल संसाधन मंत्री
मुसरीघरारी, संस : राज्य के जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को सरायरंजन प्रखंड के विभिन्न
मुसरीघरारी, संस : राज्य के जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को सरायरंजन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने भगवतपुर, बथुआ, बुजुर्ग रूपौली बुजुर्ग, हुरहिया, मधुबन आदि पंचायतों के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिया। इसके बाद मंत्री श्री चौधरी ने कई लोगों की समस्याएं मौके पर ही फोन के द्वारा सुलझाने का काम किया। मौके पर विंदेश्वर राय, अनिल सिंह बाबा, रामाश्रय प्रसाद, शंभू प्रसाद सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, घनश्याम ठाकुर, राम लाल झा, विश्वनाथ ठाकुर, संजय सिंह, राम विनोद चौधरी, गया प्रसाद साह, सहादत हुसैन, बाबी ईश्वर, बबलू चौधरी आदि उपस्थित थे।