पोखर मेंडूबने से अधेड़ की मौत
मोरवा, संस : ताजपुर थाना के मोरवा दक्षिणी पंचायत के आनंदपुर निवासी विष्णुदेव राय (50) की मौत पोखर मे
मोरवा, संस : ताजपुर थाना के मोरवा दक्षिणी पंचायत के आनंदपुर निवासी विष्णुदेव राय (50) की मौत पोखर में में डूबने से हो गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि विष्णुदेव राय जिला मुख्यालय में मोटियागिरी का काम करते थे। सप्ताह में एक दिन वे अपने घर आते थे। रविवार को वे अपने घर आये थे। कुछ देर बाद वे अपने भैंस को लेकर गाव के ही आनन्दपुर बेला पोखर में स्नान करने गए थे। साथ में उनका बड़ा लड़का अमरजीत कुमार (10) भी गया था। पोखर में जाते ही भैंस के साथ पानी में खींचते हुए वे चले गए। और वे गहरे पानी में समा गए। जब वे पानी से बहुत देर तक बाहर नहीं निकले तो तट पर खड़े एक अबोध बालक ने उनके पानी में डूबने की सूचना घर में दी। यह जानकारी मिलते ही विष्णुदेव राय की पत्नी मुन्नी देवी हल्ला करते हुए पोखर की ओर भाग निकली। तब जाकर गाव के लोग भी उनके साथ पोखर पर जमा हुए और पानी से उनके शव को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।