शातिर राजा चौधरी चढ़ा पुलिस के हत्थे
विद्यापतिनगर, संस : थाना क्षेत्र के मऊ बाजार स्थित गल्ला व्यवसायी वासुदेव दास की हत्या सहित कई काडों का नामजद आरोपी उदय कुमार चौधरी उर्फ राजा चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए खासी चुनौती थी। उसने पुलिस के नाक में दम कर रखा था। शुक्रवार को हुई उसकी गिरफ्तारी एक खासी उपलब्धि मानी जा रही है। दलसिंहसराय पुलिस की सहायता से पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाश थाना के कई आपराधिक काडों समेत बेगूसराय जिले के विभिन्न थाने की पुलिस को भी थी। कई काड में वह फरार चल रहा था। शेरपुर ढ़ेपुरा निवासी राजा चौधरी की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बहुत ही कम दिनों में क्षेत्र में अपराध का पर्याय बन चुके राजा की गिरफ्तारी से पुलिस ने जहा राहत की सास ली है, वहीं स्थानीय लोगों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। दलसिंहसराय के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने थाना पहुंच कर राजा चौधरी से आवश्यक पूछताछ की। बताते चलें कि गत 11 जुलाई को अपराधियों ने मऊ बाजार के गल्ला व्यवसायी वासुदेव दास की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में राजा चौधरी व अन्य नामजद किया गया था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक देशी कट्टा व एक कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके पूर्व इसी मामले में सुरेश साह की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि तभी से राजा की खोज की जा रही थी।