पोषण सप्ताह पर दी गई पोषण की जानकारी
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 10:43 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 10:43 PM (IST)
दलसिंहसराय, संस : अनुमंडलीय अस्पताल में पहली सितंबर से अग्रगामी इंडिया आगाखान फाउंडेशन बुनियाद परियोजना के तहत राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्य रूप से प्री-मिक्स पाउडर (चावल + बादाम + दाल) को बनाने की विधि की जानकारी दी गई। तथा सहजन के पत्ते को खाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। श्री चंदन ने बताया कि इस फाउंडेशन के द्वारा जिले के छह प्रखंडों उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, मोरवा व पटोरी में आइआइसीएफ के माध्यम से शिशु मृत्यु दर में नियंत्रण का कार्य चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य परियोजना प्रबंधक बीएन चौधरी, परियोजना के सुनिल कुमार सहित कार्यकर्तागण मौजूद थे। यह कार्यक्रम एक सप्ताह चलाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें