जांबाज थानाध्यक्ष की विदाई
खानपुर: थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार की भावभीनी विदाई सोमवार को थाना परिसर में वैदिक मंत्रों के बीच की गई। शिक्षाविद पंडित दिवाकर मिश्र द्वारा हुए मंत्रोचारण के बीच एक भव्य विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। अध्यक्षता उप प्रमुख हेमंत सिंह ने की। संचालन मुखिया शिवनारायण राय ने किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आठ माह के इनके कार्यकाल में क्षेत्र की जनता ने अमन -चैन की सांस ली है। इसे भुलाया नहीं जा सकता है। सबों की आंखे विदाई के समय नम हो गई। यहां तक की निवर्तमान थानाध्यक्ष भी अपने आपको नहीं रोक सके। मौके पर राम नरेश राय, राम विलास राम, अशोक कुमार, डा. रतन लाल गुप्ता, डा. परवेज आमल, संजय मिश्र, रमन ठाकुर, राजेश चौधरी, मो. चिंटू, शिवजी साह सहित क्षेत्र के सभी गांव से ढेर सारे लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन अंचलाधिकारी कमल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान थानाध्यक्ष की इमानदारी व बहादुरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में सर्वदा रहेगी।