पोखरा में डूबने से किशोर की मौत
By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 08:28 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 08:28 PM (IST)
खानपुर, (समस्तीपुर) संस : थाना क्षेत्र के कानुविशनपुर गांव में एक पोखरा में डूबने से 12 वर्षीय किशोर का मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कानूविशनपुर गांव निवासी राम प्रगास राय की पुत्री जितेंद्र कुमार (12) अपने भैंस को धोने गांव के ही पोखर में गया था। इसी क्रम में भैंस के गर्दन की रस्सी उसके हाथ में उलझ गया और भैंस तेजी से पोखरा में दौड़ने लगा। अत्यधिक पानी में जाने के बाद किशोर का हाथ रस्सी से छूट गया। इससे युवक की मौत पोखर में ही हो गई। पोखर के किनारे अन्य लोगों के द्वारा शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने किशोर को पोखर से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुका था। स्थानीय मुखिया विनोद पंडित, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें