इनौस नेता पर किया जानलेवा हमला
By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 11:17 PM (IST)
समस्तीपुर, संस. : वारिसनगर प्रखंड के मथुरापुर पैक्स अध्यक्ष द्वारा इनौस के प्रखंड संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा पर हमला करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर पार्टी के नेताओं ने निंदा की है। उक्त जानकारी इनौस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने देते हुए बताया कि पैक्स अध्यक्ष राज कुमार महतो पर एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा बाध्य होकर आंदोलन चलाने की घोषणा की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें