प्रख्ाड भाजपा की बैठक में कई निर्णय
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 09:46 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 09:46 PM (IST)
दलसिंहसराय, संस : प्रखंड भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी की अध्यक्षता में ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सभी सोलह पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी पंचायतों में सदस्यता प्रभारी मनोनित किए गए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पार्षद घनानन्द मिश्र को जिला कार्य समिति सदस्य बनाये जाने व संजय कुमार को प्रखंड सदस्यता प्रभारी बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में योगेन्द्र साह, शालीग्राम चौधरी, रामानन्द रावत, उमेश ठाकुर, रामवरण राय, अमरेन्द्र महतो, सुजीत पाठक, सफ लता प्रसाद, हीरा देवी, रूपेश झा, अंजनी साह, अरूण मिश्रा, हीरा लाल मिश्रा, अनिता देवी, अमृता देवी आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें