Move to Jagran APP

शिवालयों में उमड़ी भीड़

By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 03:30 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jul 2014 11:04 PM (IST)
शिवालयों में उमड़ी भीड़

जासं, समस्तीपुर : श्रावण की दूसरी सोमवारी को जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा जिला हर-हर बमबम की गूंज से गूंजायमान रहा। अल सुबह से ही लोगों की भीड़ जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ पड़ी। शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में हजारों लोगों ने जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में कावंरिया भी गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। मंदिर के सामन की सड़क पर मेला लगा था। जहां महिलाएं व बच्चे सामानों की खरीदारी करते देखे गए। मंदिर वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही को रोक दी गई थी। भीड़ को देखते हुए मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए महिला पुलिस बल के साथ पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।

loksabha election banner

विद्यापतिनगर, संस : विद्यापतिधाम में सावन मास की दूसरी सोमवारी पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रंग बिरंगे भगवा परिधानों में सजे श्रद्धालुओं का जत्था अल सुबह से ही देर शाम तक जलाभिषेक को उमड़ता रहा। बोल बम व हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। करीब 75 हजार से अधिक श्रद्धालुभक्तों ने जलाभिषेक के साथ पूजा-पाठ कर सुख शाति व मनोकामना मागी। इस बीच प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की वजह से श्रद्धालुओं को जलार्पण में सुविधा मिली। थानाध्यक्ष सुनील कुमार स्वयं इसे मानिटरिंग करते दिखे। श्रद्धालु निकटवर्ती पुराणों में वर्णित राजा जनक घाट सिमरिया घाट, झमटिया घाट, राम घाट, अखाड़ा घाट आदि से गंगा का पवित्र जल भर कर कावर यात्रा निकाली व उगना महादेव विद्यापति धाम पर जलाभिषेक किया। वहीं मऊ गाव स्थित बाबा गरीबा नाथ शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ देखी गई। भारी संख्या में सोमवारी व्रत रखने वाली महिलाओं द्वारा भी पूजा-अर्चना की गई। विद्यापति धाम मंदिर में मुख्य पंडा अमरनाथ गिरि के नेतृत्व में पंडा समाज ने देर शाम भोले बाबा का विशेष श्रृंगार किया।

मोरवा, संस : प्रखंड के खुदनेश्वर धाम स्थित ऐतिहासिक खुदनेश्वर मंदिर में श्रावण माह के दूसरे सोमवारी को शिवभक्तों का जनसैलाव उमड़ पड़ा। करीब 25000 से अधिक भक्त श्रद्धालुओं ने 50 किलो मीटर दूर चमथा घाट से गंगाजल लाकर स्वयंभु बाबा भोले शकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और खुदनी बीबी के मजार पर पुष्प और बेलपत्र चढ़ाया। सुबह साढे़ तीन बजे मंदिर का द्वार खुलते ही पुरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बोलबम के नारे से गूंज उठा। देर शाम तक जलाभिषेक का कार्यक्रम जारी था।

मोहनपुर, संस : दूसरी सोमवारी के अवसर पर क्षेत्र के सभी शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए महिला व पुरूषों की भीड़ लगी रही। लोगों ने रसलपुर के बाबा बालनाथ मठ व मंगलाथान, मोहनपुर के मुक्तिधाम के अतिरिक्त सरारी, जलालपुर, जौनापुर, मटिऔर, बेरी, बघड़ा, रामचंद्रपुर दशहरा के शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाये। दूसरी ओर का गंगा के विभ्भिन्न घाटों पर स्नान करने व जल लेने के लिए भी भीड़ जुटी थी।

कल्याणपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में दूसरे सोमवारी को श्रद्धालुओं ने गंगा तट से जल लाकर जलाभिषेक किया। फुलहारा गांव के फेयर प्राइस डिलर्स एसोसिएशन जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के यहां वैदिक पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ मानव कल्याण के साथ रूद्राभिषेक कराया। वहीं मनोकामना मंदिर कोल्हुआरा में पंसस सुरज कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जुट मिल परिसर गंडक तट से जल लेकर मनोकामना मंदिर कोल्हुआरा में जलाभिषेक किया।

शाहपुरपटोरी, संस.: कवि चौक स्थित बाबा कपिलेश्वर स्थान शिव मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन सोमवार की देर शाम किया गया। सावन महीने के दूसरे सोमवारी को आयोजित इस भजन संध्या कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रोता उपस्थित हुए तथा भगवान शिव पर आधारित भजन का आनंद लिया। इस कार्यक्त्रम में पटोरी तथा उसके समीपवर्ती क्षेत्रों के कई उत्कृष्ट कलाकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्त्रम के आयोजन में मोहन कुमार मेहता, चंदेश्वर दास, डा. रामइकबाल, अनुराग सहित पूजा समिति के दो दर्जन सदस्यों ने अपनी सक्त्रिय भागीदारी निभायी। कार्यक्त्रम में गायक कलाकार सुधीर कुमार पंकज के द्वारा प्रस्तुत भजन पर घटों श्रोता झूमते रहे। श्रोताओं के द्वारा एक से बढ़कर भजन की फरमाईश की जाती रही और कलाकारों के द्वारा उसकी प्रस्तुति भी होती रही। गायक कलाकार के साथ धनश्याम ईश्वर ने नाल पर, भगवान सिंह ने पैड पर तथा चंदन सिंह, लड्डु दास और उनके साथियों ने ऑर्गन व अन्य वाद्ययंत्रों पर संगत किया। इस कार्यक्त्रम की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। इधर दूसरी ओर इस मंदिर परिसर में भगवान शिव की अराधना के लिए लम्बी कतार लगी रही। पुरूष से लेकर महिलाओं तक ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अराधना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.