दहेज की खातिर महिला को जलाकर मार डाला
By Edited By: Published: Mon, 21 Jul 2014 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jul 2014 11:03 PM (IST)
विभूतिपुर, संस : थाने के पछियारी टभका टोल में दहेज के लिए एक विवाहिता को जलाकर मार डालने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि विद्यापति थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के छोटू कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि मेरी बहन की शादी पछियारी टोल टभका के उमेश चौधरी के पुत्र चंदन कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बाद में सूचना मिली की ससुराल वालों ने उनकी बहन को जलाकर मार डाला। उक्त प्राथमिकी में मृतका पति चंदन चौधरी, ससुर उमेश चौधरी, सास तथा जय शंकर चौधरी को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें