दहेज के लिए महिला की हत्या
By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 11:17 PM (IST)
पूसा, संस : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव के गोविंद राम ने अपनी पत्नी विमला देवी की हत्या दहेज के लिए कर दी। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसी समय से दहेज की मांग की जा रही थी। शनिवार की देर रात पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी। इस संबंध में विमला के पिता चरितर राम ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पति एवं सांस को आरोपित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें