दो अपराधी भागने में रहे सफल
सहरसा। बदमाश नवीन यादव को कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने साहपुर नवटोलिया के पूर्वी
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 06:28 PM (IST)
सहरसा। बदमाश नवीन यादव को कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने साहपुर नवटोलिया के पूर्वी बहियार के मकई खेत से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्तौल व तीन ¨जदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी के तत्काल बाद नवीन यादव के निशानदेही पर उसके अन्य साथी नवटोलिया निवासी बलराम यादव व आशीष यादव के घर पर छापेमारी की गई। लेकिन दोनों फरार होने में सफल रहा। मालूम हो कि गिरफ्तार अपराधी पर गोलीबारी, आगजनी करने, हत्या और रंगदारी के मामले में पुलिस को तलाश थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें