शहर में निकली शिव-पार्वती बारात की झांकी
सहरसा। महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार की रात शहर में शिव बारात की आकर्षक झांकी निकाली गयी। शहर के
सहरसा। महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार की रात शहर में शिव बारात की आकर्षक झांकी निकाली गयी। शहर के विभिन्न शिव मंदिरों से निकली झांकी में खुली जीप व कार पर सवार शिव व पार्वती की झांकी ने शहरवासियों का मन मोह लिया। बारात में भूत बने बच्चों की टोली भी बैंड बाजे की धुन पर थिरकते नजर आये। शहर के नया बाजार से नर्मदेश्वर नाथ मनोकामना मंदिर पीडब्ल्यूडी कैंपस से निकली शिव बारात में पार्वती को डोली में बिठाकर पूरे शहर का भ्रमण किया। जिसमें विभाषचन्द्र झा, पुजारी विजय झा, अजय कुमार झा, सुरेन्द्र ¨सह, जवाहर पोद्दार, सीताराम पौद्दार, अनिल मिश्र, कुमर, नंद, गो¨वद शर्मा, परमेश्वर कुमर, उमेश कुमार , सुमन कुमार, दीपक कुमार, बंटी कुमार, रोशन झा, अमित कुमार झा, सुभाषचंद्र झा, प्रीतम कुमार आदि ने सहयोग किया। शंकर चौक ठाकुरवाडी मंदिर से निकली शिव बारात शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इनोवा कार के उपर पर सवार भगवान शिव व पार्वती की झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें श्रद्धालु अनिल ¨सह, राजा राजकुमार भगत, रंजीत दास, पुजारी विजय चौबे ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं बाजार के कई लोगों ने शिव बारात में शामिल होकर भगवान शिव की आराधना की। वहीं वीआइपी रोड स्थित सुरेश्वरनाथ शिव मंदिर से निकली शिव बारात में शशिशेखर सम्राट, मनोज कुमार गुप्ता, मनीष आदि ने सहयोग किया। शिव बारात में भगवान शिव को ई रिक्शा से घुमाया गया। बैंड बाजे के धुन पर युवाओं की टोली थिरकती रही। वहीं पुलिस लाईन से निकली शिव बारात काफी लंबी थी। शिव बारात के आगे-आगे घुड़सवारों की टोली चल रही थी। इसके पीछे भगवान शिव सहित अन्य कई देवी व देवताओं की झांकी आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बना रहा।
जीआरपी बैरक स्थित शिव मंदिर से निकली शिव बारात में बैलगाड़ी पर सवार शिव को देखने लोगों का तांता लगा रहा। इसके अलावे कई अन्य जगहों से शिव बारात की आकर्षक झांकी निकाली गयी। शहर के गांधी पथ स्थित बजरंग वली मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि का आयोजन किया गया। रात्रि में भोलेनाथ शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। पूजन कार्य में अभिषेक कुमार उर्फ विपिन गुप्ता, शंकर मिश्रा, अमरजीत, फिरोज, संतोष, भोलू, राजा, गौरव आदि ने भाग लिया।