शहीद के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
सहरसा। भारतीय सैनिक संजीव कुमार के शव का अंतिम दर्शन करने जनसैलाब उमड़ गया था। तिलाठी, र
सहरसा। भारतीय सैनिक संजीव कुमार के शव का अंतिम दर्शन करने जनसैलाब उमड़ गया था। तिलाठी, राजनपुर ही नहीं बल्कि आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे थे। लोगों की मांग पर ही संजीव का अंतिम संस्कार चौक के समीप किया गया और चौक का नाम शहीद चौक घोषित कर दिया गया।
शव पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए भीड़ इतनी ज्यादा हो गयी थी कि नियंत्रित करने में पुलिस को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद संजीव के शव को वाहन से उतारा गया। पूर्व से मौजूद सिमरीबख्तियारपुर के एसडीओ सुमन प्रसाद साह, एसडीपीओ अजय नारायण यादव एवं कनरिया ओपी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद ¨सह ने भीड़ को व्यवस्थित कर लोगों को शव का अंतिम दर्शन कराया। तिरंगा में लिपटे संजीव के शव को बाहर निकालने के बाद ¨हदू रीति-रिवाज से संस्कार किया गया।