पुलिस लाइन में दी गयी श्रद्धांजलि
सहरसा। शहर के पुलिस लाइन में शहीद संजीव को श्रद्धांजलि दी गयी। भारतीय सेना की देखरेख में उ
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 06:16 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 06:16 PM (IST)
सहरसा। शहर के पुलिस लाइन में शहीद संजीव को श्रद्धांजलि दी गयी। भारतीय सेना की देखरेख में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने के लिए पुलिसकर्मियों सहित समाजसेवियों का तांता लगा रहा। अहले सुबह से ही शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। जदयू जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया सहित मो. मोहीउद्दीन ने माला अर्पित कर शहीद को नमन किया। कहा कि यह इस जिले का गौरव है। उनकी शहादत प्रेरणास्त्रोत है। इधर शहीद के परिजनों सहित उनके कई दोस्तों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी शहीद पर पुष्प अर्पित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें