विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत
सहरसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव में सोमवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक की विद्युत स्पशा
सहरसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव में सोमवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। घटना के बाद देखने वालों की भीड़ में घटना से लोगों के आंख नम पड़ गया था।
मिली जानकारी अनुसार सोहा पंचायत के रजवाड़ा गांव निवासी अकलु मुखिया का इकलौता पुत्र वरूण कामत पंजाब के रोपड़ जिले में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण किया करता था। सोमवार की सुबह मृतक अपने काम पर लौटकर अपने घर में लगे बिजली कनेक्शन को ठीक कर रहा था कि अचानक विद्युत प्रवाहित तार से सम्पर्क हो गया। जिससे युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं आने जाने वाले लोगों की आंखें भी नम हो जाती थी।
मालूम हो कि मृतक युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व ही हुई थी जिससे एक तीन वर्षीय पुत्र सागर कुमार है। वहीं पत्नी मुन्नी देवी की रो-रो कर बेहोश हो जाती थी। वहीं मृतक का पुत्र सागर कुमार अपने पिता को टकटकी लगाए निहार रहा था। उसे क्या पता कि उसके पिता अब उसे कभी भी प्यार नहीं कर पाएंगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम पंचायत के मुखिया मिलन पासवान, पूर्व मुखिया संजीव कुमार ¨सह, सरपंच चन्द्रभा देवी, समाजसेवी सत्यदेव ¨सह, मिन्टू ¨सह, अनमोल राम सहित दर्जनों व्यक्तियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।