भारतीय सेना में तैनात हैं तिलाठी के दर्जनों जवान
सहरसा। संजीव की शहादत पर तिलाठी का भारतीय सेना में दबदबा खत्म नहीं हुआ है। आज भी भारतीय
सहरसा। संजीव की शहादत पर तिलाठी का भारतीय सेना में दबदबा खत्म नहीं हुआ है। आज भी भारतीय सेना में घोघसम पंचायत के लगभग दर्जनों जवान विभिन्न बोर्डर पर तैनात हैं। जिसमें तिलाठी, सुखासनी, घोघसम आदि गांव के दर्जनों पुत्र आज भी भारत मां की रक्षा करने को तैनात हैं।
भारतीय फौज में फिलहाल तिलाठी के अशोक कुमार यादव, रविन्द्र कुमार यादव, शिवनंदन प्रसाद यादव, संजन कुमार यादव, सुखासनी में रामप्रवेश यादव, पवन कुमार यादव, संजीव कुमार यादव एवं अन्य कई जवान भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं। यही नहीं कुछ जवान सेवानिवृत भी हो चुके हैं जो आज इस दाह संस्कार में सम्मिलित थे। उसमें अशोक प्रसाद यादव एवं पूर्व सेना के जवान रविन्द्र प्रसाद यादव, सुखासनी के सेना में कार्यरत रामप्रवेश यादव मौजूद थे। पूर्व में सेना में कार्यरत रहे रविन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि भारत के विभिन्न बोर्डरों पर वह अपनी सेवा दे चुके हैं। आज भी गांव में रहकर नौजवानों को प्रेरित करता हूं कि भारतीय सेना में अपने भारत माता की रक्षा के लिए तैयारियां करें। जवान अशोक प्रसाद यादव ने बताया कि जब तक भारत माता का जय घोष होता रहेगा हमारे गांव तिलाठी और घोघसम पंचायत के नौजवान भारतीय सेना में अपनी सेवा देते रहेंगे। जवान संजन यादव के पिता खलट प्रसाद यादव ने बताया कि हमारा भी पुत्र भारतीय सेना में है और आज भी श्रीनगर बोर्डर पर तैनात है। वहीं सुखासनी निवासी पवन यादव आज भी मेजर के पद पर भारतीय सेना में कार्यरत हैं।