गृहमंत्री का कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक
सहरसा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह के 25 अप्रैल को सहरसा आगमन को लेकर शनिवार को भाजपा
सहरसा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह के 25 अप्रैल को सहरसा आगमन को लेकर शनिवार को भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार भगत की अध्यक्षता में उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष माधव चौधरी ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गृहमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी जुटे हैं। उन्होंने पटेल मैदान में आयोजित विजयोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया। जिला उपाध्यक्ष दिवाकर ¨सह ने कहा कि पूर्व से 23 अप्रैल को कार्यक्रम निर्धारित था। भाजपा नेता अरविन्द कुमार ¨सह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से दस हजार की संख्या में लोग विजयोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान शिव भूषण ¨सह, रमेश कुमार ¨सह, राजकिशोर ¨सह, चंद्रहास ¨सह, मंगल शर्मा, रामविलाश भगत, ब्रह्मदेव शर्मा, नंदलाल स्वर्णकार, श्रीकांत पोद्दार, सागर भगत, मणिशंकर, राजेंद्र यादव आदि ने भाग लिया।