लॉटरी से कहरा की प्रमुख बनी रचना
सहरसा। काफी गहमागहमी के बीच मंगलवार को कहरा प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ। एक वोट के रि
सहरसा। काफी गहमागहमी के बीच मंगलवार को कहरा प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ। एक वोट के रिजेक्ट किये जाने पर हंगामा होता रहा। बाद में लॉटरी कराकर रचना प्रकाश को विजयी घोषित किया गया।
जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण अनुमंडल पदाधिकारी मो. जहांगीर आलम ने कराया। शपथ ग्रहण उपरांत हुए प्रमुख के चुनाव में दो दावेदार रचना प्रकाश एवं पंकज ¨सह ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। 19 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। दोनों पक्ष को नौ-नौ मत मिले जबकि एक वोट को रिजेक्ट कर दिया गया। वोट रिजेक्ट किये जाने के बाद प्रमुख पद के दावेदार पंकज ¨सह रिजेक्ट वोट को अपना बता रहे थे। उनका कहना था कि सदस्य ने उनके नाम के आगे क्रॉस किया है। लेकिन रिजेक्ट वोट की गिनती अंतिम तक नहीं करायी गयी। जिसके बाद काफी देर तक पंकज ¨सह के समर्थकों ने हंगामा किया। बाद में लॉटरी कराया गया और रचना प्रकाश को विजयी घोषित किया गया। देर शाम तक दोनों पक्ष के समर्थक वहां मौजूद थे। मामले में एसडीओ जहांगीर आलम ने कहा कि वोट रिजेक्ट होने के बाद मामले में चुनाव आयोग से बात की गयी और प्रभारी डीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। जिसके बाद लॉटरी से चुनाव कराया गया जिसमें रचना प्रकाश विजयी हुए।
सदन का किया बहिष्कार
इस पर पंकज ¨सह एवं उनके साथ कई समिति सदस्यों ने सदन का बहिष्कार कर सदन से बाहर निकल गये। सदन में बांकी बचे पंचायत समिति सदस्यों के बीच ही उपप्रमुख का चुनाव कराया गया। जिसमें प्रमोद कुमार यादव उर्फ भोल्टू यादव को निर्विरोध उपप्रमुख पद के लिए चुन लिया गया। प्रमुख एवं उपप्रमुख पद के चुनाव के दौरान प्रखंड प्रांगण में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। जिसको लेकर प्रशासन दिनभर व्यस्त रहे। इधर चुनाव की चर्चा शहर से लेकर गांव तक होती रही। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जो बातें हुई उसको लेकर कई तरह की चर्चा लोगों के बीच है।