परिवर्तन रैली में भाग लेने के लिए गये भाजपा कार्यकर्ता
सहरसा। प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था मंगलवार को परिवर्तन रैली में भाग लेने के लिए भागलपुर गया।
By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 06:15 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 06:15 PM (IST)
सहरसा। प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था मंगलवार को परिवर्तन रैली में भाग लेने के लिए भागलपुर गया। मंडल अध्यक्ष विपिन प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज सुबह बड़ी संख्या में भागलपुर के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भागलपुर की परिवर्तन रैली एतहासिक होगी। आनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बननी तय है। कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग चुकी है। भागलपुर के परिवर्तन रैली में भाग लेनेवालों में महामंत्री अनमोल भगत, भाजपा के वरीय नेता दिनेश प्रसाद साह, राजकुमार साह, लाल झा, सत्यदेव साह, सुधीर यादव, परमानन्द यादव, महावीर यादव, भोला साह, सुरेन्द्र साह आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें